विधायक कोठारी ने विश्व प्रसिद्ध भादरिया लाइब्रेरी एवं गौशाला का किया अवलोकन

खबर को शेयर करे :-

9 लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों का अनूठा संग्रह
40 हजार एकड़ में फैली गौशाला में 35 हजार गौवंश

भीलवाड़ा 13 नवंबर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जैसलमेर जिले की पोखरण तहसील के भादरिया गांव पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध भादरिया लाइब्रेरी एवं विशाल भादरिया गौशाला का अवलोकन किया।
इस दौरान विधायक कोठारी ने भादरिया लाइब्रेरी में संरक्षित ज्ञान और साहित्य की अमूल्य विरासत को देखा। इस लाइब्रेरी में 9 लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकें एवं प्राचीन पांडुलिपियां अपने मूल स्वरूप में संरक्षित हैं, जो भारतीय ज्ञान, संस्कृति और साहित्य की समृद्ध परंपरा का अद्भुत उदाहरण हैं। इसके पश्चात उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी गौशालाओं में शामिल भादरिया गौशाला का निरीक्षण किया। लगभग 40 हजार एकड़ क्षेत्र में फैली इस विशाल गौशाला में करीब 35 हजार गोवंश का संरक्षण एवं पालन किया जा रहा है। विधायक कोठारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंश के संरक्षण तथा सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार कोठारी के साथ गौ भक्त सुनील जागेटिया एवं शिक्षाविद् विवेक निमावत भी उपस्थित रहे। भादरिया में उनका शब्द स्वरूप एवं सद्साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया गया।
दौरे के दौरान विधायक कोठारी ने जैसलमेर जिले की अन्य गौशालाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, पानी, चिकित्सा सुविधाओं एवं संरक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा की। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों, गौशाला संचालकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया।
विधायक कोठारी ने कहा कि गौवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक दायित्व से भी जुड़ा हुआ है।   गौशालाओं में व्याप्त कमियों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया है।

खबर प्रसार टाइम्स
खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड