गांव-गांव गुंजा गो सम्मान अभियान पोस्टर विमोचन से शुरुआत हस्ताक्षर अभियान तेज

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। गौ सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, देश भर में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रत्येक गांव- गांव, ढाणी- ढाणी मे पोस्टर विमोचन किया गया। जिला गो प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि पूरे देश में 5000 तहसीलों में 27 अप्रैल को तहसील मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन (प्रार्थना पत्र)सौपा जाएगा।इसी तैयारी को लेकर जिला गो प्रचारक रामेश्वर लाल धाकड़, तहसील गो प्रभारी सुगन बोहरा, भगवत सिंह ने शाहपुरा, माताजी का खेड़ा, संतोषपुरा, भीमपुरा, दोहरिया, रहड, मोतीपुरा, बालापुरा, बासेड़ा, रघुनाथपुरा ,बच्छखेड़ा, टोपा आदि लगभग 15 गांव में पोस्टर विमोचन किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान के तहत 500 पत्रक वितरण करके हस्ताक्षर पत्रक प्रभारी भी बनाए गए।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड