बसंत पंचमी पर होने वाले 10वें विशाल सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। आगामी 11 फरवरी 2027 (बसंत पंचमी) को आयोजित होने वाले 10वें विशाल सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों एवं औपचारिक घोषणा को लेकर रविवार को सुभाष नगर स्थित सेन समाज सामूहिक विवाह समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष दुर्गालाल सेन मांडल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

समिति कार्यालय प्रभारी सुरेश सेन कुंडिया ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, वर-वधू पंजीयन व्यवस्था, विभिन्न समितियों के गठन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।

समिति के कोषाध्यक्ष गोपीलाल सेन समेलिया ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन से जोड़ते हुए सम्मेलन को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठनात्मक भावना के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ संरक्षक सुरेश सेन कटार ने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए और सामूहिक रूप से सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में समिति ने समाजबंधुओं से अधिकाधिक सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए सम्मेलन को समाज की एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बालूलाल सेन (रूपपुरा), पूर्व समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन (भादू), मंच संचालक नरेश सईवाल (हमीरगढ़), मनोहरलाल सेन, राजकुमार सेन, अशोक कुमार सेन तथा मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन (ऊपरेड़ा) सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड