ग्रीन थीम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्ञानवर्धक खेल और सामूहिक उद्यापन
सहित विभिन्न आयोजनों की बनी रूपरेखा
भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी समाज संस्थान भवन में संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की इस सत्र की द्वितीय साधारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी हरियाली अमावस्या महोत्सव को उत्साह, पारंपरिक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
मंडल अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, सचिव मधु हिंगड़ ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘ग्रीन रानी’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के दौरान ज्ञानवर्धक खेल, सरप्राइज एक्टिविटीज, मनोरंजक प्रतियोगिताएं, श्रावण एवं हरियाली पर आधारित नृत्य-नाटिका तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा छोटी तीज के अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं के सामूहिक उद्यापन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।
संरक्षक मधु लढ़ा ने बताया कि बैठक में करीब 45 सदस्याओं ने भाग लिया और सभी ने महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में मधु बहेड़िया, मीता अटल, जतन हिंगड़, पुष्पा मूंदड़ा, प्रियंका मालू, डिम्पल डाड, कोमल माहेश्वरी, अदिति माहेश्वरी, टोनिका झंवर, संगीता सामरिया, शिवानी समदानी, जया बांगड़, कुसुम बांगड़, सफलता बिरला, सज्जन देवी तोषनीवाल, सुमन अजमेरा, मनीषा बांगड़, अंकिता मूंदड़ा, सुनीता जागेटिया, अर्चना असावा, शिवानी माहेश्वरी, अंजू मंडोवरा, शिखा सोमानी, रेखा मालानी, दर्शना माहेश्वरी, कांता भदादा, ज्योति गग्गड़, अंजू बांगड़, पूनम मूंदड़ा, किरण समदानी, प्रतिभा मूंदड़ा, अंजली बिरला सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
