भीलवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोठारी नदी किनारे चल रही अवैध शराब की भट्टी जब्त, संचालक फरार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा | आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोठारी नदी क्षेत्र में संचालित एक अवैध शराब बनाने की भट्टी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान भट्टी संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि बड़ी मात्रा में अवैध शराब और कच्चा माल जब्त एवं नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग के सीआई आशीष शर्मा एवं पीओ नाथू सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मौके से 20 लीटर हथकड़ (कच्ची) शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 300 लीटर उत्तेजित वॉश मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी अधिकारियों ने अवैध भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया। विभाग के अनुसार अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फरार संचालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड