दाधीच मंडल युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार, अमित व्यास बने जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। दाधीच समाज भीलवाड़ा के जिला मंडल युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नई कार्यकारिणी में युवा साथियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। दायित्व मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजजनों एवं युवा साथियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में अमित व्यास को दाधीच मंडल युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए दाधीच समाज भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष राजमल जी जोशी (कांदा) एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश जी तिवाड़ी की अनुशंसा तथा जिला दाधीच समाज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुश आचार्य एवं पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।

अमित व्यास ने कहा कि वे अपने दायित्व के प्रति सदैव तत्पर रहेंगे और समाजहित में पूरी निष्ठा एवं एकाग्रता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि “सेवा, सुरक्षा और संस्कार” के संकल्प के साथ समाज के युवाओं और जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अमित व्यास को समाज के विभिन्न लोगों एवं युवा साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ समाजसेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगा।

खबर को शेयर करे :-