उप जिला अस्पताल की नई जगह के विरोध में वरिष्ठ नागरिक मंच का आह्वान, दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

खबर को शेयर करे :-

जहाजपुर बंद का मिला-जुला असर, कई दुकानें खुली रहीं

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) । उप जिला अस्पताल को नई जगह बनाए जाने के विरोध में वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से मंगलवार को जहाजपुर बंद का आह्वान किया गया। बंद का शहर के बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन दिया, वहीं कई दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं और व्यापारिक गतिविधियां जारी रहीं।

उप जिला अस्पताल के स्थान परिवर्तन को लेकर पिछले कई दिनों से जहाजपुर में माहौल गरमाया हुआ है। मामले में विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई जगह अस्पताल निर्माण को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया गया था। इसके बाद अस्पताल संघर्ष समिति की ओर से भी प्रेस वार्ता आयोजित कर नई जगह अस्पताल बनाए जाने का विरोध जताया गया।इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच ने मंगलवार को बाजार बंद का आह्वान किया। सुबह बाजार खुलने के बाद बंद की स्थिति स्पष्ट हुई। बंद के समर्थन में कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं, जबकि कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोलकर रखे। इसके चलते बाजार पूरी तरह बंद नहीं हो सका और बंद का असर मिला-जुला रहा।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापनअस्पताल के मुद्दे को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अस्पताल संघर्ष समिति की ओर से नगर में माइक से ऐलान कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।

व्यापारियों में भी अलग-अलग रायअस्पताल को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बाजार बंद के मुद्दे पर व्यापारियों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया, जबकि कई व्यापारियों ने दुकानें खुली रखीं। इसी कारण वरिष्ठ नागरिक मंच के आह्वान के बावजूद जहाजपुर का बाजार पूरी तरह बंद नहीं हो सका।

फिलहाल उप जिला अस्पताल को लेकर जहाजपुर में समर्थन और विरोध दोनों पक्षों की गतिविधियां जारी हैं। दोपहर 2 बजे होने वाले ज्ञापन कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और इसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड