नागदी बांध मोड़ पर पलटी स्लीपर बस, 21 यात्री घायल

खबर को शेयर करे :-

ब्यावरा से जोधपुर जा रही थी बस, रात 2 बजे हुआ हादसा; पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जहाजपुर। नेशनल हाईवे-148डी पर नागदी बांध मोड़ के पास देर रात ब्यावरा (मध्य प्रदेश) से जोधपुर जा रही स्लीपर कोच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई। बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जहाजपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अल्केश वैष्णव के पति पवन वैष्णव और भाजपा पार्षद प्रवीण खटीक भी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

मध्य प्रदेश से राजस्थान तक के यात्री घायल

हादसे में राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के यात्री घायल हुए। घायलों में झालावाड़ जिले के बकानी निवासी रमेश शर्मा (62), जोधपुर जिले के सेवकीमाला निवासी दिनेश देवासी (21), झालावाड़ जिले के गउखेड़ी निवासी विशाल कुमार (20), मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बेड़ावे निवासी रानी बंजारा (15), गोविंद बंजारा (14), भंवरलाल बंजारा (60), कैलाश बाई (40) और पार्वती बंजारा (16) शामिल हैं।

इसके अलावा जयपुर निवासी कपिल बैरवा (30), जोधपुर जिले के बापूनगर निवासी हनुमान सिंह (32), मध्य प्रदेश के गुना जिले के त्रिलोकीपुरा निवासी मेहरबान बंजारा (28) और मंजू देवी (28), अजमेर जिले के केरियाखुर्द निवासी पप्पूलाल बैरवा (34), करौली जिले के बरगंमा निवासी सतवीर जाटव (31), ब्यावर जिले के बिहाररतनपुरा निवासी उर्मिला (32), जोधपुर जिले के बंबोर निवासी प्रकाश लुहारा (35) और केकई कॉलोनी निवासी ज्योति (20), कोटा जिले के सुकेत निवासी उमर फारुख (47), मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सेमलापार निवासी जमनालाल अहिरवाल (40), बिहाररतनपुरा निवासी यशपाल (10) और प्रवीण (8) भी घायल हुए।

हादसे के बाद सभी घायलों को जहाजपुर चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड