शास्त्री नगर में घर की छत पर दिखे तीन बार्न आउल, वन्य जीव रक्षक ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा = शहर के शास्त्री नगर पार्किंग गैराज के पास मकान नंबर 845 में कोनार्क मंगनानी के घर की छत पर तीन बार्न आउल दिखाई देने से परिवार में हलचल मच गई।

सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक एवं वन्य जीव रक्षक नारायण लाल बैरवा और वन विभाग से वनरक्षक दीपा कंवर, सावित्री तेली मौके पर पहुंचे।

नारायण लाल बैरवा ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों बार्न आउल को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान पक्षियों को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। बाद में वन विभाग की मौजूदगी में तीनों उल्लुओं को उनके अनुकूल प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

नारायण लाल बैरवा ने बताया कि रेस्क्यू किए गए बार्न आउल का वैज्ञानिक नाम Tyto alba है। यह उल्लू की व्यापक रूप से वितरित प्रजातियों में से एक है। दुनिया में उल्लुओं की 223 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, हालांकि आमतौर पर इनमें से करीब 19 प्रजातियां ही अधिक देखने को मिलती हैं।

बैरवा ने आमजन से अपील की कि घरों या आसपास वन्यजीव एवं पक्षी दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। ऐसी स्थिति में संबंधित वन्यजीव रक्षक या वन विभाग को सूचना दें।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड