बजरंगी चौराहा पर विहिप-बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन

खबर को शेयर करे :-

गौ माता के अपमान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

भीलवाड़ा | गौ माता के साथ हुई कथित अमानवीय घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में शहर के बजरंगी चौराहा पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

समाज में गहरा रोष, प्रशासन को दी चेतावनी

महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने कहा कि हाल ही में गौ माता के साथ हुई घटनाओं से पूरे हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि गौ माता करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और उसके साथ इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सकल हिंदू समाज और संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


6 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का दूसरा चरण


महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि प्रशासन को सोमवार, 6 अप्रैल तक का समय दिया गया है। यदि इस समयावधि में आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं डाला गया, तो आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


कई वक्ताओं ने जताया आक्रोश


आक्रोश सभा को बालमुकुंद शर्मा, अखिलेश व्यास, विजय ओझा, भारत गेंगट, राम राव, मनोज सोनी और गणेश प्रजापत सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।


सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद


कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, रामप्रकाश बहेडिया, मधुबाला यादव, सुशील सुवालका, सौम्य मेहता, मुकेश प्रजापत, पवन ठाकुर, सतु बजरंगी, रवि सोनी, संजय सेन, प्रीतेश जेथलिया, गौरव जीनगर, विकास सुवालका, अनिल बांठिया, घनश्याम खंडेलवाल, राजकुमार माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गावाहिनी से भारती आसवानी और अंबिका भट्ट सहित विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड