भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भीलवाड़ा नगर निगम के सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिला भीलवाड़ा की ओर से 31 अगस्त को जारी सूची में वार्डवार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की स्वीकृति के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय से भेजी गई है।
जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से फूलचंद माली, 2 से संपत लाल, 3 से राजेन्द्र मेहता, 4 से राधेश्याम जाट, 5 से पिंकी बिश्नोई, 6 से महेन्द्र सिंह, 7 से गजराज कंवर, 8 से मिथिलेश देवी, 9 से जसवंत कंवर, 10 से सविता जोशी, 11 से दिनेश सुथार, 12 से शिखा अग्रवाल, 13 से हिमांशु शर्मा, 14 से सहदाम हुसैन, 15 से जगदीश माटी, 16 से राधेश्याम सोनी, 17 से राजेन्द्र पोरवाल, 18 से नरेन्द्र तिवाड़ी, 19 से मुकेश सुवालका, 20 से नीरज छीपा, 21 से नारायण जाट, 22 से सीमा कंवर, 23 से अनुज कुमार शर्मा, 24 से माया देवी धारी, 25 से देवेंद्र मेघवंशी, 26 से शंकर लाल जाट, 27 से प्रिया चन्नाल, 28 से बिलेश्वर डाड, 29 से खुशबू गोसाईं, 30 से ममता बाहेती, 31 से सौरभ तंवर, 32 से हेमराज आचार्य और 33 से नेहा जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं वार्ड 34 से आभा लढ़ा, 35 से खुशबू शुक्ला, 36 से राजेन्द्र कुमार जैन, 37 से शालिनी बैरागी, 38 से मोहिनी माली, 39 से यशोवर्धन सेन, 40 से ममता बलाई, 41 से प्रीति झूरानी, 42 से रौनक हिंगड़, 43 से बनवारी जोशी, 44 से किशोर कुमार लखवानी, 45 से सुनीता कटारिया, 46 से गीता प्रजापत, 47 से सुशील रेगर, 48 से प्रेम देवी, 49 से अमित सारस्वत, 50 से युसुफ रंगरेज, 51 से शीला देवी, 52 से रमेश चन्द्र, 53 से रमेश कोली, 54 से नारायण गुर्जर (सम्पत), 55 से राहुल नायक, 56 से राजकुमार माली, 57 से संजना खटीक, 58 से सुभाष सोनी, 59 से चन्दा त्रिपाठी, 60 से सुमन ओझा, 61 से पूर्णिमा जैन, 62 से गौतम शर्मा, 63 से सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (मोटारस), 64 से जगदीश गुर्जर, 65 से ललिता शर्मा, 66 से शिल्पा मीणा, 67 से राजलक्ष्मी कंवर, 68 से नन्द सिंह राजपुरोहित, 69 से सत्यनारायण प्रजापत और 70 से पदमिनी विश्नोई को मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की सूची जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव में मुकाबला और रोचक हो गया है। इससे पहले पार्टी ने वार्डवार दावेदारों के नामों पर मंथन कर पैनल तैयार किए थे। टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी और विरोध के स्वर भी सामने आए थे।
