भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव: कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी सूची सामने आई, 47 वार्डों के नाम वायरल

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की एक सूची सामने आई है। सूची में वार्डवार दावेदारों के नाम बताए गए हैं। हालांकि, यह सूची अभी कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। ऐसे में इसे संभावित सूची के तौर पर ही देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से अंतिम अधिकृत सूची जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सूत्रों के अनुसार सामने आई सूची में वार्ड 1 से योगेश सोनी, 2 से उदय लाल बैरवा, 3 से दीपक भारद्वाज, 4 से राहुल, 5 से पविनी टांक, 6 से जितेंद्र राजावत, 7 से पूजा पांड्या, 8 से कैलाशी ओमप्रकाश, 10 से बिन्दु नाहर सिंह, 12 से आशा देवी, 13 से प्रकाश ओझा, 15 से अमरपाल सिंह, 17 से गोपाल गुर्जर, 18 से कैलाश शर्मा, 19 से अशोक लुहार, 21 से भगत वैष्णव, 23 से सत्यवीर सिंह, 24 से विजय लक्ष्मी, 26 से मंजू पोखरना, 29 से अंजू बम्ब, 30 से पूनम अरोड़ा, 32 से रफीक बिसायती, 33 से प्रभात काबरा, 34 से अर्पित शर्मा, 35 से चित्रांश शर्मा, 37 से काजल गोस्वामी और 38 से माया माली के नाम शामिल हैं।

इसी तरह वार्ड 41 से दिव्या चन्दनानी, 42 से लीला देवी नाराणावत, 45 से दिलीप कुमार, 46 से तस्लीम बानो, 47 से उस्मान पान, 48 से अंजना देवी कोली, 49 से दीपक शर्मा, 51 से सीता देवी टेलर, 52 से समदू देवी खटीक, 53 से उमेश खटीक, 54 से अक्षय सिंह, 55 से अनिल डिडकणियां, 58 से हेमन्त सर्वा, 59 से लाडू लाल माली, 60 से कुलदीप, 62 से गुडविन मसीह, 63 से गोपाल शर्मा, 64 से धर्मेंद्र पारीक, 65 से मीना शर्मा और 68 से राधेश्याम गुर्जर भड़ाना के नाम बताए गए हैं।

सूची में कई वार्डों के नाम फिलहाल शामिल नहीं हैं और अंत में भी उल्लेख किया गया है कि अन्य उम्मीदवारों की सूची अभी शेष है।

खबर को शेयर करे :-