मासूम दिलों को दी रहमदिली की सीख, नन्हे बच्चों ने लिया करुणा का संकल्प

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। करुणा इंटरनेशनल चेन्नई के तहत भीलवाड़ा में संचालित करुणा केंद्र के तत्वावधान में शास्त्री नगर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करुणा क्लब स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों सहित सभी प्राणियों के प्रति दया, रहम और करुणा का भाव रखने की सीख दी गई।

संस्था प्रधान मधुसूदन तलवार ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत सदस्य शांतिलाल जैन मुख्य अतिथि, करुणा केंद्र भीलवाड़ा के महामंत्री प्रेमशंकर जोशी विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्ष घनश्याम कास्ट अध्यक्षता में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शांतिलाल जैन ने रहमत और करुणा का अर्थ समझाते हुए बच्चों को जीव मात्र के प्रति दया रखने के लिए प्रेरित किया। महामंत्री प्रेमशंकर जोशी ने इस्लाम में अल्लाह के प्रमुख नाम रहमान और रहीम का उल्लेख करते हुए दया एवं करुणा के महत्व को समझाया। उन्होंने जकात और सदका की भावना बताते हुए सभी जीवित प्राणियों, जीव-जंतुओं तथा पेड़-पौधों के प्रति रहमत और करुणा रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में करुणा केंद्र अध्यक्ष घनश्याम कास्ट ने विद्यार्थियों को प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनीता ओझा को करुणा क्लब प्रभारी तथा बिलकिस बानो को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। दोनों को विद्यार्थियों के साथ नियमित करुणा गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरला तोतला, रेखा सोमानी और सुमन जेसवाल का विशेष योगदान रहा।

खबर को शेयर करे :-