‘खेत-खेत में मकिया घणी, कांता देवी के वोट घणा’ के नारों से गूंजा वार्ड 21

खबर को शेयर करे :-

समर्थन में निकली रैली में जमकर नाची महिलाएं, महादेव मंदिर में फलों से किया तुलादान

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) । नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 21 में चुनावी माहौल गरमा गया है। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी कांता देवी मीणा के समर्थन में बड़ी संख्या में वार्डवासी एकजुट हुए। इस दौरान महिलाओं ने ‘खेत-खेत में मकिया घणी, कांता देवी के वोट घणा’ के नारे लगाकर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया।

कांता देवी मीणा के समर्थन में निकाली गई रैली में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के दौरान महिलाएं ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती हुई नजर आईं। जगह-जगह समर्थकों ने कांता देवी का स्वागत किया।

रैली महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांता देवी मीणा का फलों से तुलादान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। समर्थकों ने कांता देवी को माला पहनाई और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व चेयरमैन नरेश मीणा का भी माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

गौरतलब है कि कांता देवी मीणा पूर्व में नगर पालिका चेयरमैन रह चुकी हैं। इस बार वह वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड में मिल रहे समर्थन को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। रैली में उमड़ी भीड़ और महिलाओं के जोशीले नारों ने वार्ड नंबर 21 के चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

खबर को शेयर करे :-