श्री सगस दरबार समिति का विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त संग्रहित

खबर को शेयर करे :-

युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश

भीलवाड़ा।
श्री सगस दरबार समिति द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्त संग्रहण का कार्य कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक सेंटर की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शंकर होंडा के ऑनर संदीप जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर संदीप जैन ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

शिविर में कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक एवं सहयोग सेवा फाउंडेशन की टीम ने अपनी सेवाएं देते हुए रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया। आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं और सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान लादू जी वैष्णव, तेजेंद्र सिंह शक्तावत, धर्मेंद्र सिंह, गोविंद शर्मा, सरपंच सुरेश शर्मा, कुलदीप सिंह, अंगद मेघवंशी और शिवांग जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर के समापन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड