महिला सशक्तिकरण की दिशा में कल्याणी फाउंडेशन के प्रयास मील का पत्थर – महापौर जसवंत कंवर

खबर को शेयर करे :-

शक्ति उत्सव के रूप में मनाया प्रथम स्थापना दिवस, महापौर का किया नागरिक अभिनंदन

भीलवाड़ा। कल्याणी फाउंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस समारोह शक्ति उत्सव – असंख्य प्रेरणाएं, अनगिनत सम्मान के रूप में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। महापौर जसवंत कंवर के मुख्य आतिथ्य, फाउंडेशन अध्यक्ष दिव्या बोरदिया की अध्यक्षता एवं पार्षद पूर्णिमा जैन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण के साथ अपनी पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध कराने के विषय पर विचार व्यक्त किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कल्याणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य मील का पत्थर हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के प्रयास शहर की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ें।अपने सपनों को पूरा करें और अपनी स्वयं की पहचान स्थापित करें।

कल्याणी फाउंडेशन की अध्यक्ष दिव्या बोरदिया ने कहा कि एक विचार के रूप में शुरू हुई कल्याणी फाउंडेशन की यात्रा आज एक कारवां बन चुकी है। फाउंडेशन का उद्देश्य केवल महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और सम्मान प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराना है। पिछले एक वर्ष में महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने बिजनेस और प्रोफेशन को साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को अपने साथ बांधना नहीं, बल्कि हर महिला को आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र वातावरण देना है। विशिष्ट अतिथि पार्षद पूर्णिमा जैन ने कहा कि आज की महिलाएँ लगातार आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं, उन्हें आवश्यकता है तो केवल सही सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की।

केक काटकर मनाया जश्न, नाटिका से दिखाई एक वर्ष की विकास यात्रा

समारोह के दौरान अतिथियों के साथ फाउंडेशन की सदस्याओं ने केक काटकर एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। प्रिया लोढ़ा, संध्या राठी, निक्की खटोड़, मोनिका डाड एवं एकता लोढ़ा ने नाटिका के माध्यम से कल्याणी फाउंडेशन की एक वर्ष की विकास यात्रा का प्रभावी चित्रण किया। इस अवसर पर बेक सर्किल की मनीषा काबरा को महापौर जसवंत कंवर द्वारा विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। प्रीति सिंगावत ने कल्याणी ऐप की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हंसा व्यास ने किया, जबकि अंत में अल्का बाबेल ने आभार व्यक्त किया।

महिला संगठनों ने किया महापौर जसवंत कंवर का नागरिक अभिनंदन

समारोह के दौरान कल्याणी फाउंडेशन सहित शहर के विभिन्न महिला संगठनों शास्त्रीनगर माहेश्वरी महिला संगठन, भारत विकास परिषद की आजाद, सुभाष, वीर शिवाजी, भगत सिंह, मीरा शाखा, खंडेलवाल महिला मंडल, स्वर्णकार महिला मंडल, विप्र फाउंडेशन, लायनेस क्लब रूबी की ओर से नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी समदानी, शिल्पी झंवर, मधु लड्ढा, वर्षा मित्तल, पूनम डाड, समता कानूनगो, ज्योति आशीर्वाद, मानसी शर्मा, संजना सोनी, अनीता पहाड़िया, सुधा बूलिया सहित महिला संगठनों की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रही।

खबर को शेयर करे :-