वार्ड नं. 01 में विकास कार्यों को लेकर महापौर-उपमहापौर ने किया भ्रमण

खबर को शेयर करे :-

तालाब के सौंदर्यीकरण, सफाई, शौचालय व सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों पर हुई चर्चा

भीलवाड़ा। उपनगर पुर स्थित वार्ड नं. 01 में भीलवाड़ा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर देवी एवं नवनिर्वाचित उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी ने वार्ड का भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान वार्ड नं. 01 के प्रत्याशी फूलचंद माली ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों से महापौर एवं उपमहापौर को अवगत करवाया। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न मांगें रखीं।

तालाब सौंदर्यीकरण सहित रखी गईं प्रमुख मांगें

फूलचंद माली ने तालाब को नया एवं आकर्षक स्वरूप देने तथा तालाब के घाटों की नियमित साफ-सफाई करवाने की मांग रखी। वहीं तालाब के मध्य स्थित छतरी के पुनः जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई।

नागरिकों की सुविधा के लिए तालाब एवं प्रमुख स्थानों पर 25 सीमेंट निर्मित कुर्सियां लगाने तथा वार्ड के प्रमुख स्थानों पर 10 टॉयलेट स्टैंड उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी गई।

इसके अलावा सुलभ शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव, काली बावड़ी से नूरानी मस्जिद तक नाले की नियमित सफाई एवं व्यवस्था में सुधार तथा वार्डवासियों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई।

वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। महापौर एवं उपमहापौर ने वार्ड की समस्याओं को लेकर आवश्यक चर्चा की।

खबर को शेयर करे :-
KP Times