भीलवाड़ा में नशा मुक्ति अभियान की हुई शुरुआत

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। चमकता जीवन सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरुआत की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु जाजु (पूर्व सभापति नगर परिषद), हेमेंद्र शर्मा (पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष, बॉक्सी दादा) एवं धर्मेंद्र पारीक (नगर निगम नेता प्रतिपक्ष) उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में नशा मुक्ति के लिए ऐसे प्रयासों को अत्यंत आवश्यक बताया।संस्था अध्यक्ष चेतन पारीक ने अपने संबोधन में युवाओं एवं आमजन से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है, और इससे बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है।कार्यक्रम में शैलेन्द्र व्यास, रजनीश अजमेरा, जतिन दाधीच (एडवोकेट), राहुल जैन सहित संस्था के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड