संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव का किया सम्मान

खबर को शेयर करे :-

अधिक मास के अवसर पर कच्ची बस्ती के बच्चों को वितरित की सामग्री

भीलवाड़ा।
संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल डाड एवं सचिव कैलाश मूंदड़ा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की ओर से दोनों पदाधिकारियों का तिलक, माला, शाल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर युवा संगठन क्रिकेट टीम के आशीष लढ़ा, कपिल बाहेती, अखिल झंवर, विकास कोठारी और हर्षित कोठारी ने भी अध्यक्ष और सचिव का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मधु लढ़ा, रेणु कोगटा, जतन हिंगड़, मधु बहेड़िया, मीता अटल, आशा डाड, प्रियंका मालू, अंजू मंडोवरा, टोनिका झंवर, अदिति लढ़ा, शिखा सोमानी, कोमल सोनी, डिम्पल डाड, शिवानी मूंदड़ा, अर्चना असावा, ज्योति गगड़, अंजू बांगड़, रंजना गट्टाणी, किरण समदानी, अल्का लढ़ा और स्नेहलता समदानी सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

समारोह के अंत में अध्यक्ष श्यामलाल डाड एवं सचिव कैलाश मूंदड़ा ने महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित के कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद अधिक मास के अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं ने कच्ची बस्ती में जाकर बच्चों को शीतल पेय, बिस्किट और स्टेशनरी सामग्री वितरित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

खबर को शेयर करे :-