भीलवाड़ा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत रखरखाव कार्य के चलते 11 केवी सिंधु नगर, सालासर बालाजी और सुभाष नगर थाना फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 11 केवी सिंधु नगर एवं सालासर बालाजी फीडर से जुड़े तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, बड़ला चौराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, इंदिरा कॉलोनी, हरनी रोड, कनक पेट्रोल पंप, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सांवरिया रिसोर्ट, गोकुलम विलास, वैभव नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, हुसैन कॉलोनी, सालासर बालाजी एवं भोपालपुरा रोड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसी प्रकार 11 केवी सुभाष नगर थाना फीडर से जुड़े श्री गेस्ट हाउस, वर्धमान कॉलोनी, घाटा रानी चक्की, सुभाष नगर थाना, प्रज्ञा भवन, कृष्णा हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल, आरसी व्यास सेक्टर नंबर 8, विद्युत नगर एवं संजय कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत आपूर्ति बंद रहने के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
