मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी भीलवाड़ा की ओर से राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह कारोही के नेतृत्व में सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह कारोही ने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका उद्देश्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा नियमों के विपरीत कार्य किए गए हैं।

कारोही ने कहा कि फॉर्म-6 में किए गए संशोधन तथा मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।

पार्टी की ओर से यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवटिया को सौंपा गया। इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी प्रहलाद व्यास, पूर्व जिला संयुक्त सचिव हेमेंद्र सिंह मेहता, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक मूंदड़ा, दीपक चौधरी, लक्ष्मीनारायण बेरवा, नारायण भगोरिया, भारती जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड