नगर शक्ति पीठ माता मंदिर में प्रज्वलित हुए 551 कलश, नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ उमरेठ

खबर को शेयर करे :-

मंदिर सहित पूरे नगर में आकर्षक साज-सज्जा, माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

उमरेठ। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर उमरेठ के नेहरू चौक स्थित श्री नगर शक्ति पीठ माता मंदिर में परंपरानुसार इस वर्ष भी 551 मनोकामना कलश प्रज्वलित किए गए हैं। नवरात्रि पर्व के चलते मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का माहौल बना हुआ है। माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। नगर में चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दे रहा है।

551 मनोकामना कलश बने आस्था का केंद्र

नगर शक्ति पीठ माता मंदिर में प्रतिवर्ष नवरात्रि के दौरान नगरवासियों द्वारा मनोकामना कलश प्रज्वलित करने की परंपरा निभाई जाती है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 551 कलश प्रज्वलित किए गए हैं। श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रज्वलित कलश श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक विश्वास के केंद्र बने हुए हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड