स्काउट छात्रों ने संभाली ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी, अजमेर चौराहे पर चलाया जागरूकता अभियान

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान द्वारा गुरुवार को शहर के अजमेर चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्काउट छात्रों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान छात्रों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने आमजन को समझाया कि छोटी-सी सावधानी बड़े हादसों से बचा सकती है और यातायात नियमों की पालना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में संचालित हिन्दुस्तान स्काउट के स्काउट मास्टर पवन बावरी ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में सेवा भावना विकसित करना और उन्हें यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारी बाबूलाल टेपण ने स्काउट-गाइड की भूमिका और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्काउट-गाइड की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सराहनीय है।

अभियान के अंत में सभी स्काउट छात्रों ने यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली।

हिन्दुस्तान स्काउट के जिला प्रभारी मोहन महरिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है और भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियान निरंतर आयोजित

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने छात्रों के उत्साह और सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर एसआई रामपाल सालवी, हेड कांस्टेबल घेवर सिंह, कांस्टेबल हरीश कुमावत सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड