जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंचायत आम चुनाव खजूरी पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रिटर्निंग अधिकारी पूनम चोयल ने बताया कि खजूरी पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों में कुल 67744 मतदाताओं में से 42151 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल 62.22 प्रतिशत रहा।
सुबह धीमी, दोपहर बाद तेज हुई मतदान की रफ्तार
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार मतदान की शुरुआत सुबह 7.15 बजे शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
सुबह 10 बजे तक 9222 वोट पड़े, 13.61% मतदान हुआ दोपहर 1 बजे तक 20801 वोट, 30.71% मतदान हुआ दोपहर 3 बजे तक 28846 वोट, 42.58% मतदान हुआ शाम 6 बजे तक 40981 वोट, 60.49% मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 62.22% पर पहुंच गया। सभी वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण रहा, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
पंचायत समिति वार्डों में वार्ड नं. 6 अव्वल
पंचायत समिति के 15 वार्डों में सबसे अधिक मतदान वार्ड नं. 6 में दर्ज किया गया, जहां 72.43% मतदान हुआ। वहीं वार्ड नं. 7 में 67.26% और वार्ड नं. 8 में 67.06% मतदान रहा।
सबसे कम मतदान वार्ड नं. 13 में 50.79% दर्ज किया गया। वार्डवार स्थिति इस प्रकार रही – वार्ड 1 (67.33%), वार्ड 2 (59.16%), वार्ड 3 (58.72%), वार्ड 4 (64.99%), वार्ड 5 (67.28%), वार्ड 9 (59.61%), वार्ड 10 (65.10%), वार्ड 11 (54.24%), वार्ड 12 (59.38%), वार्ड 14 (56.59%) और वार्ड 15 (62.67%)।
जिला परिषद वार्डों में भी उत्साह
इसी पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद के 3 वार्डों (ZP वार्ड नं. 35, 39, 40) के लिए भी मतदान हुआ। इन तीनों वार्डों में कुल 67744 मतदाताओं में से 42151 ने वोट डाला।
जिला परिषद वार्ड नं. 40 में सबसे ज्यादा 66.60% मतदान हुआ, जहां 27724 में से 18465 वोट पड़े। ZP वार्ड नं. 35 में 61.36% और ZP वार्ड नं. 39 में 58.52% मतदान दर्ज किया गया।
