कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की विधायक कोठारी से मुलाकात

खबर को शेयर करे :-

विधायक कोठारी के जनसेवा कार्यों और जनसुनवाई की संदीप शर्मा ने की सराहना


भीलवाड़ा। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा बुधवार को भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक कोठारी ने संदीप शर्मा एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का साहित्य भेंट कर भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान दोनों विधायकों के बीच राजनीतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक संदीप शर्मा ने विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों, जनसेवा के प्रयासों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से की जा रही जनसुनवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहना जनसेवा का महत्वपूर्ण पहलू है।

विधायक कोठारी ने कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के साथ आए निजी सचिव मंजू शर्मा, अमित शुक्ला एवं राजेंद्र शर्मा का भी साहित्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विधायक कोठारी ने शर्मा से कोटा की तर्ज पर भीलवाड़ा का विकास कैसे हो ,सुझाव भी मांगे।
इस अवसर पर पंडित अशोक व्यास, पुजारी मुरारी पांडे, उप महापौर राधे श्याम सोमानी, विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक, निजी सहायक गजेंद्र सिंह राठौड़, सुंदर लाल बम्बोड़ा, पार्षद बिलेश्वर डाड , दिनेशl सुथार, सुभाष बाहेती, कमल कोठारी, संजय राठी, कैलाश जीनगर, राज कुमार त्रिवेदी,मोहम्मद असलम, एडवोकेट राघव आचार्य, गोविंद पुरोहित, मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड