महात्मा गांधी अस्पताल के कर्मचारियों के वेतन संकट पर महासंघ ने खोला मोर्चा, धनतेरस पर काली दिवाली मनाने की चेतावनी

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने आंदोलन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं को याचिका पत्र सौंपा तथा अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर वेतन भुगतान की मांग उठाई।

महासंघ के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की समस्या के समाधान और लंबित वेतन दिलाने के लिए महासंघ विभिन्न चरणों में आंदोलन कर रहा है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं को याचिका पत्र सौंपा है, जिसे न्यायालय में दायर किया जाएगा। इसके माध्यम से कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने की मांग न्यायिक स्तर पर उठाई जाएगी। अधिवक्ताओं ने भी कर्मचारियों की समस्या को न्यायालय के समक्ष रखने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद कर्मचारियों ने अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले वेतन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बजट जारी करवाने के लिए संबंधित कार्यालय को रिमाइंडर भेज दिया गया है।

महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो आगामी धनतेरस पर महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष काली दिवाली मनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों को बकाया वेतन दिलाने तक उनकी मांग प्रमुखता से उठाई जाती रहेगी।

इस दौरान ब्लड बैंक, लैब, फार्मा, नर्सिंग, सहायक कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और राजमेस से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें नेमीचंद जैन, शोभालाल, अरविंद सनाढ्य, कपिल जोशी, नरेश जिनगर, अंकित काबरा, खुशबू लोढ़ा, सत्यनारायण सोनी, सतीश शर्मा, सुनील पोरवाल, राजेंद्र जैन, राकेश जोशी, कैलाश सारस्वत, दीपक डीडवानिया, बंधन चावला, श्रवण सिंह, प्रवीण टेलर, पूजा गर्ग सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड