समाजसेवी एवं उद्यमी विमल पाटनी ने किए आचार्य पुलकसागर महाराज के दर्शन 

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 25 अक्टूबर। किशनगढ़ निवासी प्रमुख समाजसेवी एवं वंडर सीमेंट के वाइस चेयरमैन विमल पाटनी ने रविवार को भीलवाड़ा पहुंच यहां चातुर्मास के लिए शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजित राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाटनी मशहूर चिकित्सक डॉ. सैफी के साथ हेलिकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने आचार्यश्री के दर्शन कर वंदन अभिनंदन किया ओर आचार्यश्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। आचार्यश्री ने विमल पाटनी के पिता ख्यातनाम समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के हाल ही हुए निधन को सम्पूर्ण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके जैसे सद्भावी सेवाभावी व्यक्ति समाज की अनमोल धरोहर थे एवं उनके सेवा कार्यो को संघ समाज सदैव याद रखेगा। पाटनी एवं डॉ. सैफी का भीलवाड़ा पहुंचने पर श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, सह संयोजक लोकेश अजमेरा, प्रेमचंद सेठी,कमल बड़जात्या ने पगडी एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड