हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन, 108 दीप प्रज्वलित कर मनाया शौर्य दिवस

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 24 सितंबर। अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास में शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया और मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य एवं बलिदान को नमन किया।

सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। उन्होंने कहा कि रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके।

श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की मांग को लेकर समाज की ओर से शीघ्र ही प्रशासन से मुलाकात कर सर्किल निर्माण का निवेदन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर और संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संरक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट, उदय सिंह एडवोकेट, पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह गोड़, तलवार सिंह गोड़, सुरेंद्र सिंह पंवार सहित समाज के कई कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं ने मेजर दलपत सिंह शेखावत के वीरतापूर्ण जीवन और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड