मोहम्मद अकरम ‘डेविल अक्की’ के नेतृत्व में हुआ नॉर्थ इंडिया स्तरीय आयोजन, बॉडीबिल्डिंग, डेडलिफ्ट और आर्म रेसलिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
भीलवाड़ा। शहर के सुखाड़िया स्टेडियम में रविवार, 25 अक्टूबर को डेविल फिट एक्सपो सीजन-1 का भव्य आयोजन हुआ। आयोजक एवं संस्थापक मोहम्मद अकरम उर्फ डेविल अक्की के नेतृत्व में आयोजित इस नॉर्थ इंडिया स्तरीय प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग, डेडलिफ्ट और आर्म रेसलिंग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को विभिन्न खिताब और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर भीलवाड़ा का ओवरऑल खिताब अनुराग शर्मा, जबकि मिस्टर भीलवाड़ा का ओवरऑल खिताब समीर ने अपने नाम किया। प्रिंस ने बेस्ट पॉजर का खिताब जीता। नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग में अशरफ हुसैन ने ओवरऑल खिताब हासिल किया। सनी घारू ने मसल्स मैन और समीर ने बेस्ट पॉजर का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य नरवानी ने ओवरऑल खिताब हासिल किया। इसके अलावा राज बहादुर, सौमिल तलेसरा, आनंद राजपूत, लक्ष्य नरवानी सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते।
डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में धनराज सिंह राठौड़ ने स्ट्रॉन्गमैन और पूजा गुर्जर ने स्ट्रॉन्ग वुमन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में गोविंद, आबिद, धनराज, अबुल मुल्तानी, राकेश पंवार और आनंद राजपूत सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला खिलाड़ियों में सिवान खोली, कशिश शर्मा, भगवती कुमावत, कशिश सेन, शाहीन, दिशा और गोरा गुर्जर सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में IBFA के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान, ताज मोहम्मद और IBFA राजस्थान सचिव अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीपिका ओझा, महेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ लोढ़ा, श्यामजी प्रताप, बंटी दयार, साजिद खान, विक्रम सिंह नरुका, महावीर गुर्जर, नरेश वैष्णव, इरफान शेखी, मुकेश कुमावत ‘द बिग मैन’ और हिमांशु सहित कई खेलप्रेमियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर IBFA कमेटी चेयरमैन दीपिका ओझा के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिला टीम का गठन किया गया। इसमें गिरीश घारू को IBFA भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष, इरशाद को जिला उपाध्यक्ष, शहबाज खान को सचिव एवं कोषाध्यक्ष तथा अशरफ को जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही मोहम्मद अशरफ, अशफी, अरमान और अक्षत सहित अन्य सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया।
आयोजक मोहम्मद अकरम ने बताया कि डेविल फिट एक्सपो के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। मोहम्मद अकरम MPS जिम के संचालक होने के साथ बॉडीबिल्डिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। आयोजन का उद्देश्य बॉडीबिल्डिंग और अन्य शक्ति खेलों को बढ़ावा देना तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाना है।
