स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड, कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण, 1500 किलोग्राम धनिया एवं लाल मिर्च पाउडर किया सीज

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान 1500 किलोग्राम साबुत धनिया एवं लाल मिर्च पाउडर को सीज किया गया।

निरीक्षण के दौरान लाल मिर्च पाउडर का नॉन एक्ट के तहत तथा साबुत धनिया का एक्ट के तहत नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर एवं शाहरुख हुसैन, संजय वर्मा मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड