सेवा सप्ताह-सेवा ऐसी भी: 10 हजार से अधिक लोगों तक पहुँची मदद

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 16 अप्रैल। भारत विकास परिषद् भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शाखा सचिव मुकेश छीपा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित इस सेवा सप्ताह की शुरुआत गौ माता को भोजन करवाकर की गई।

उन्होंने बताया कि सप्ताह भर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नमकीन के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही चाय सेवा, जल वितरण, ठंडाई वितरण एवं फल वितरण जैसे सेवा कार्य भी निरंतर किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए तथा प्रतिदिन करीब 25 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

शाखा के नए सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से होने के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों से शुरुआत करने का निर्णय लिया गया, जिसे सेवा सप्ताह के रूप में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसी क्रम में आंबेडकर जयंती के अवसर पर गरीब मजदूरों को फल वितरित किए गए तथा मूक प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए 100 पक्षियों के परिंदे भी वितरित किए गए।

शाखा द्वारा सेवा गतिविधियों के माध्यम से अब तक 10 हजार से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है और यह सेवा कार्य निरंतर जारी हैं।

इस अवसर पर पारस देवी शर्मा, अंकिता तुर्किया, कविता समदानी, अनामिका खंडेलवाल, खुशबू छीपा, प्रियंका मालीवाल, सेफाली कचोलिया, अनिता चेचाणी, नीतू भंसाली, रश्मि काबरा, शिल्पा मुच्छाल, सोनिया सोमाणी, मधु गगरानी, सरोज जागेटिया, हर्षा जैन, सुरभि लाठी, सीमा शर्मा, लाड कंवर मारू, कोमल शर्मा सहित शाखा सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार तुर्किया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-