गौ सम्मान दिवस पर 27 को देंगे लाखों प्रार्थना पत्र
भीलवाड़ा, 18अप्रैल। गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत भीलवाड़ा तहसील टोली का गठन करते हुए आज विधायक कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक तहसील प्रचारक संत श्री श्री 108 श्री लाल जी महाराज (कोटड़ी) ने मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।
गौ सम्मान यात्रा में नंदी बाबा एवं गौ माता के साथ ही सुसज्जित रथ में श्री कृष्ण और बलराम के स्वरूप की झांकी में साथ रहेगी । इस दौरान संत महात्मा पूरे सम्मान के साथ गौ सेवा,सुरक्षा और सम्मान के साथ प्रार्थना पत्र लेकर चलेंगे।
साथ अभियान की सार्थकता को लेकर महामंडलेश्वर हंस राम जी उदासीन, महामंडलेश्वर महंत बाबू गिरी जी महाराज , पंचमुखी दरबार के महंत लक्ष्मण दास जी त्यागी, हाथी भाटा आश्रम के संत दास जी महाराज, टेकरी के बालाजी के महंत बनवारी शरण जी काठिया बाबा, निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण जी शास्त्री , ट्रांसपोर्ट नगर के रामदास जी महाराज के सानिध्य में भीलवाड़ा तहसील स्तर पर टोली का गठन किया गया ।
जिसमें संरक्षक उद्योगपति टी सी छाबड़ा, राम पाल सोनी एवं लादू राम बांगड़ को बनाया गया । तहसील प्रचारक संत श्री श्री 108श्री लाल जी महाराज, गौ प्रचारक विश्व प्रताप सिंह , भगवान सिंह चौहान, मनोज प्रताप भारद्वाज, एडवोकेट राज कुमार शर्मा, रघु नन्दन सिंह कानावत, सेवानिवृत अधिकारी गोपाल बांगड़, शिक्षाविद विवेक निमावत, मातृशक्ति में श्री मती मधुबाला यादव, कविता छिपा,अलका जोशी ,गौ शाला के रवि अग्रवाल, सुनील जागेटिया, गोविन्द सोडाणी, रामपाल असावा, आध्यात्मिक सत्संग में इस्कॉन के प्रभु हरि चेतन दास जी, दिव्यांशु जी, शंभू वैष्णव,समाज सेवी राजेश बालार, शांति प्रकाश मोहता, कमलेश मुनोत , मीडिया के लिए दिलीप सोनी, धर्मेंद्र कोठारी के अलावा रजनी कांत आचार्य, गोपी किशन पाटोदी, नारायण भडाला,भैरू लाल पांचाल, राजू दरोगा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
संत श्री लाल जी महाराज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गौ सेवा और गौ संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।बैठक में बाबू लाल टाक में आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन प्रातः 9.15 बजे राजेंद्र मार्ग विद्यालय में सभी गौ भक्त एकत्रित होकर महामंडलेश्वर, संत ,महंत के सानिध्य में भजन कीर्तन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच उपखंड अधिकारी को सौंपे जाएंगे ।
बैठक में उपस्थित सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया ।
