अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का विधि-विधान से जलाभिषेक, विप्र समाज ने मनाया जन्मोत्सव

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विप्र सेना तहसील अध्यक्ष हेमराज शर्मा के नेतृत्व में समाजजनों ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
प्रातः 8 बजे पंडित विनीत गौड़ के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी समाजजनों ने अपने हाथों से भगवान का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक किया।
तहसील अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम शक्ति और शास्त्र के संगम हैं, उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया साथ ही शादी समारोह को देखते साय वाहन रेली को स्थगित किया गया !
6.30 बजे समाज जनों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में सभी ब्राह्मण परिवार महाआरती मैं पधारे !
और एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी।

खबर को शेयर करे :-