रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की पदाधिकारी होगी शामिल
भीलवाड़ा, 19 अप्रैल। रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल 2026 को जोगणिया माता मंदिर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की संस्थापक अध्यक्ष निशा कंवर गौड़ ने बताया कि संगठन की बैठक शहीद चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें आगामी विवाह सम्मेलन में भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की सभी पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कुल 21 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी के अनुसार आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विधायक एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे।
निशा कंवर गौड़ ने बताया कि रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को कन्यादान स्वरूप उपहार भेंट किए जाएंगे। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष सुनीता राठौड़, महामंत्री नीलम कंवर सोलंकी, संरक्षक वनिता कंवर, चंदा कंवर एवं प्रवक्ता सुनीता कंवर जादू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समाज के इस आयोजन को लेकर भीलवाड़ा में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
