अग्रवाल सम्मेलन ने नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर व उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का किया अभिनंदन

खबर को शेयर करे :-

निगम परिसर में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने किया सम्मान, शहर के विकास और स्वच्छता को लेकर जताई उम्मीद

भीलवाड़ा, 1 अक्टूबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की दक्षिण-पश्चिम राजस्थान इकाई की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का निगम परिसर में अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को साफा, उपरना एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह का आयोजन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना एवं भवानी शंकर दुदानी के नेतृत्व में किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया, महिला महामंत्री नूतन सिंघला, रश्मी अग्रवाल, सरिता बेरिया सहित महिला प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने महापौर जसवंत कंवर का स्वागत किया।

वहीं युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित युवा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने उपमहापौर राधेश्याम सोमानी को उपरना ओढ़ाकर एवं मारवाड़ी साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

शहर के विकास और स्वच्छता पर चर्चा

प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी ने बताया कि समारोह में अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने महापौर और उपमहापौर को बधाई देते हुए शहर के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। पदाधिकारियों ने स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और शहर के समग्र विकास के लिए नगर निगम के साथ सहयोग की बात कही।

प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल, मुकेश अग्रवाल (नेवरिया), सुमित सिंघला, पुखराज निमोदिया, सुभाष दुदानी, आशा निमोदिया, सीमा निमोदिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर की विभिन्न टीमों की सामूहिक भागीदारी रही। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकारों एवं शहर के विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

जनहितैषी निगम के लिए सहयोग का भरोसा

समारोह के अंत में महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश एवं जिला टीम का आभार व्यक्त किया। दोनों ने नगर निगम को जनहितैषी एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं वाली संस्था बनाने तथा शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने समाजहित एवं शहर से जुड़े विषयों पर अग्रवाल सम्मेलन की ओर से दिए जाने वाले सुझावों और सहयोग पर सकारात्मक रूप से विचार करते हुए हरसंभव सार्थक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times