नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उमड़ा सर्व महिला समाज, बनाई विशाल मानव श्रृंखला

खबर को शेयर करे :-

महिला शक्ति ने हस्ताक्षर कर जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

भीलवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन और प्रधानमंत्री का आभार जताने के लिए शहर की सर्व महिला समाज आज सूचना केंद्र पर उमड़ पड़ा। विभिन्न महिला संगठनों के सहयोग से भव्य मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढकर भाग लिया।

अभियान मीडिया संयोजक अभिश्रुता सोलंकी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर देश की आधी आबादी को उनका वास्तविक अधिकार और सम्मान दिलाने का कार्य किया है। यह अधिनियम केवल कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व को नई दिशा देने वाला क्रांतिकारी कदम है। आज भीलवाड़ा की मातृशक्ति ने इस अभियान से जुड़कर यह साबित कर दिया है कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अब और अधिक सशक्त होने वाली है।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि अभियान की जिला संयोजक श्रीमती मंजू चेचाणी के संयोजन में सह संयोजक आरती कोगटा, मंजू पालीवाल, ज्योति आशीर्वाद, मोहिनी माली, अभिश्रुता सोलंकी एवं रागिनी गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर राह से गुजरती हुई महिलाओं ने भी रुककर इस अधिनियम का स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया।

तख्तियों पर लिखे स्लोगनों से गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों में महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के जयघोष वाली तख्तियां लेकर खड़ी हुईं। इन तख्तियों पर लिखे प्रेरक स्लोगन समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके अधिकारों का संदेश दे रहे थे।
इसी क्रम में, कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल बोर्ड लगाया गया था, जहाँ उपस्थित महिलाओं ने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लाने के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति अपना आभार और कृतज्ञता व्यक्त की।

विभिन्न संगठनों का मिला सहयोग

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा परिहार, ललिता कंवर, कांता शर्मा, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा, इंदु बंसल, नेहा नागर, रेखा अजमेरा, निशा जैन, मंजू पंचोली, सीमा चौधरी, मधु शर्मा, रेखा पुरी, आशा रामावत, बबली कंवर सहित मेवाड़ क्षत्रिय सेना, विशाल युवा हिंदू वाहिनी, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जागरूक महिला नागरिक उपस्थित रहीं।

खबर को शेयर करे :-