निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 159 मरीजों को मिला उपचार, निशुल्क दवाइयां भी वितरित

खबर को शेयर करे :-

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा एवं टीम ने दी सेवाएं, 15 नए मरीजों ने भी कराया उपचार

गुलाबपुरा, 24 नवंबर। श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति, गुलाबपुरा की ओर से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित होने वाला निशुल्क मिर्गी रोग उपचार शिविर मंगलवार को संस्था परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में कुल 159 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 15 नए मरीज शामिल थे। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया कि शिविर के लाभार्थी स्वर्गीय पन्नालाल, स्वर्गीय झंकार बाई एवं स्वर्गीय प्रेमचंद पगारिया की पुण्य स्मृति में अजमेर निवासी शांता देवी पगारिया रहीं।

शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों एवं उनके परिजनों को मिर्गी रोग से बचाव, सावधानियों और योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित रूप से योगाभ्यास करने पर जोर दिया। संस्था मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने अतिथियों एवं चिकित्सकीय टीम का स्वागत-अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। लाभार्थी परिवार की ओर से निहाल चंद पारख ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

शिविर में शांता पगारिया, लीला पारख एवं बालकिशन दगदी ने सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे नवंबर माह की निशुल्क भोजन सेवा की व्यवस्था भी की गई। यह सेवा अजमेर निवासी पुखराज चौधरी एवं विमला चौधरी की ओर से उपलब्ध कराई गई। इस भोजन सेवा से 280 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।

शिविर में संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी, राजेंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग एवं सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड