भीलवाड़ा। विद्युत आपूर्ति बंद रहने की सूचना के अनुसार सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कई कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
प्रभावित क्षेत्रों में तिलक नगर के सभी सेक्टर, कृष्ण कुंज, रिद्धि-सिद्धि एन्क्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार, इम्पीरियल प्राइम, आदर्श नगर, भवानी नगर, अपना घर योजना, मदीना कॉलोनी, भूरा विहार, दादा बाड़ी, बकता बाबा रोड, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कोली मोहल्ला, धान मंडी, पंचमुखी दरबार, तेजाजी चौक, खटीक मोहल्ला, जूनावास, शीतला माता मंदिर, ईरास, ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड, रिंग रोड, सदर थाना, देव छाया और नेहरू विहार के सभी सेक्टरों के आसपास के संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।
विद्युत कटौती को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें और पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर लें।
