भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर घनश्याम सिंघीवाल का सम्मान

खबर को शेयर करे :-

गणेश मंडल कार्यकर्ताओं ने पगड़ी, माल्यार्पण और श्रीफल भेंट कर किया स्वागत

भीलवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर घनश्याम सिंघीवाल का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। गणेश मंडल के उपाध्यक्ष गिरिराज मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने घनश्याम सिंघीवाल के संगठनात्मक अनुभव और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिले में और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर गणेश मंडल के उपाध्यक्ष गिरिराज मेघवाल, पार्षद प्रकाश भील, पारस जीनगर, श्याम जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

घनश्याम सिंघीवाल ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड