भीलवाड़ा में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, एक पंप पर 500 रुपए का जुर्माना

खबर को शेयर करे :-

जांच में सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की मात्रा सही मिली, सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

भीलवाड़ा, 18 नवंबर। जिले में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की निर्धारित मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से औचक निरीक्षण अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

मंत्री के निर्देशानुसार तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के नियंत्रक द्वारा गठित विशेष दल ने बुधवार को भीलवाड़ा बाईपास स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री दाता एचपी सेंटर पर सत्यापन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं मिलने पर नियमानुसार 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

निरीक्षण दल ने श्री दाता एचपी सेंटर, श्री विराट पेट्रोलियम, गर्ग पेट्रोलियम, एचएसडी साइट, डीके फिलिंग स्टेशन एवं यूएचएफ फिलिंग स्टेशन पर जांच की कार्रवाई की। जांच के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति निर्धारित माप के अनुरूप सही पाई गई।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना, पेट्रोल एवं डीजल की सही मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं संबंधित नियमों की पालना करवाना है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में यह औचक निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड