शाहपुरा के संजीव बाछड़ा बने पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल मंडल के एडीआरएम

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा), राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा निवासी एवं इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सर्विस (IRSSE) के वरिष्ठ अधिकारी संजीव बाछड़ा को पदोन्नति देते हुए पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (Additional Divisional Railway Manager – ADRM) नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद उनकी पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।

वर्तमान में संजीव बाछड़ा उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (निर्माण) के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2007 बैच के एसएजी अधिकारी बाछड़ा ने अपने रेलवे करियर की शुरुआत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल से की थी।

इसके बाद उन्होंने जयपुर एवं अजमेर मंडलों में वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। जयपुर मंडल में कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे सिग्नलिंग एवं दूरसंचार प्रणालियों के आधुनिकीकरण, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार संजीव बाछड़ा अपनी तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से हाई-स्पीड रेल तकनीक का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

रेलवे सिग्नलिंग, दूरसंचार एवं निर्माण परियोजनाओं के विशेषज्ञ माने जाने वाले बाछड़ा की यह नियुक्ति शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि मुंबई सेंट्रल मंडल पश्चिम रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण एवं देश के सबसे व्यस्त रेल मंडलों में से एक माना जाता है।

स्थानीय नागरिकों एवं समाज के लोगों ने संजीव बाछड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड