भीलवाड़ा में सजा फुटवियर का बड़ा बाजार, रिबसन श्यूज की प्रदर्शनी बनी कारोबारियों का आकर्षण

खबर को शेयर करे :-

8 जिलों से पहुंचे व्यापारी, एसपी फुटवियर की ओर से चौथी बार आयोजित प्रदर्शनी में नए कलेक्शन और ब्रांड देखने उमड़ी भीड़

भीलवाड़ा। शहर में फुटवियर कारोबार से जुड़े व्यापारियों के लिए शनिवार को रामस्नेही वाटिका में एसपी फुटवियर के तत्वावधान में रिबसन श्यूज की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में फुटवियर के नए ट्रेंड, डिजाइन और कलेक्शन देखने के लिए भीलवाड़ा सहित आसपास के आठ जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे।

प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 11 बजे रिबसन श्यूज निर्माता कंपनी के ऑनर संजय सिंघल (दिल्ली), एसपी फुटवियर के संचालक शांतिप्रकाश मोहता सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान कंपनी के विभिन्न ब्रांड और बाजार की मांग के अनुरूप उपलब्ध नए कलेक्शन प्रदर्शित किए गए।

चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, बूंदी, पाली, प्रतापगढ़, उदयपुर और डूंगरपुर सहित विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों ने अलग-अलग श्रेणियों के श्यूज देखे। व्यापारियों ने उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन, नए ट्रेंड और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ली। कंपनी प्रतिनिधियों ने भी कारोबारियों को विभिन्न उत्पादों की विशेषताओं और बाजार में उनकी मांग के बारे में जानकारी दी।

प्रदर्शनी में व्यापारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच उत्पादों को लेकर चर्चा भी हुई। कई व्यापारियों ने अपनी जरूरत और स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार नए कलेक्शन में रुचि दिखाई। शहर के कई नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

आयोजकों के अनुसार, भीलवाड़ा में एसपी फुटवियर की ओर से रिबसन श्यूज की प्रदर्शनी लगातार चौथी बार आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य फुटवियर कारोबारियों को एक ही स्थान पर कंपनी के विभिन्न ब्रांड, नए डिजाइन और कलेक्शन से रूबरू कराना है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड