भीलवाड़ा।
जिले में पंच एवं सरपंच चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के साथ ही चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। निर्वाचन नियमों के तहत नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया एवं चुनावी तिथियों की घोषणा के बाद ग्रामीण अंचलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इसी बीच राजनीतिक हलकों में भाजपा नेता राधेश्याम जाट को अहम जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर विशेष चर्चा है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें मांडल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के विभिन्न गांवों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में भावलास, जोरावरपुरा, बागौर, कर्णीपुरा, अमरगढ़, भीलड़ी, घोड़ास, पीथास, दांता, भादू बेरा सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया सहित आगे की सभी चुनावी गतिविधियां संपन्न कराई जाएंगी। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
ग्रामीण स्तर पर चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है और अब सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया तथा आगामी मतदान तिथियों पर टिकी हुई हैं।
पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम घोषित, राधेश्याम जाट को सौंपी अहम जिम्मेदारी; मांडल क्षेत्र में वार्ड 10 के गांवों का प्रभारी नियुक्त
