बनास नदी में अवैध बजरी खनन पर मंगरोप पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा/मंगरोप। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ मंगरोप थाना पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम थाना प्रभारी विजय मीणा के नेतृत्व में बनास नदी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कलुंदिया गांव क्षेत्र से तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुवारडी गांव के पास से जब्त की गई। तीनों वाहनों का उपयोग अवैध बजरी परिवहन में किया जा रहा था। पुलिस ने वाहनों को एमएमडीआर (खनिज एवं खनिज विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत जब्त कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की सूचना खनन विभाग को भी भेज दी गई है।

61 प्रकरण दर्ज कर जिले में सबसे आगे मंगरोप थानाअवैध खनन के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मंगरोप थाना अब तक अवैध खनन से जुड़े 61 प्रकरण दर्ज कर जिले में सबसे अधिक कार्रवाई करने वाला थाना बन गया है। पुलिस की सक्रियता से अवैध बजरी खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।अभियान आगे भी रहेगा जारी।

थाना पुलिस का कहना है कि बनास नदी क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड