फुलियाकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

फुलियाकलां । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलियाकलां थाना पुलिस एवं डीएसटी भीलवाड़ा की संयुक्त टीम ने एक हार्डकोर अपराधी को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छह मामले दर्ज बताए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर आर्म्स एक्ट मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी कन्हैयालाल और फुलियाकलां थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस के अनुसार 10 मई को हल्का गश्त के दौरान डीएसटी के हेड कांस्टेबल कालूराम धायल को सूचना मिली कि सांगरिया की ओर से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक युवक धनोप की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस हो सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने धनोप माता तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सांवरलाल पुत्र रामस्वरूप गुर्जर (33) निवासी सांगरिया थाना फुलियाकलां बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे बैग से लोहे की पिस्टलनुमा हथियार बरामद हुआ। पिस्टल की मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस मिले। आरोपी से हथियार का लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं तीन कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

कार्रवाई में शामिल टीम

  • थानाधिकारी राजकुमार, पुलिस थाना फुलियाकलां
  • कन्हैयालाल, प्रभारी डीएसटी भीलवाड़ा
  • हेड कांस्टेबल कालूराम धायल
  • कांस्टेबल राकेश भंडारी
  • कांस्टेबल असलम
  • कांस्टेबल घीसु
  • कांस्टेबल घेवरलाल
  • कांस्टेबल श्रवणलाल
  • कांस्टेबल मनीष कुमार
  • कांस्टेबल किशोर

पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

खबर को शेयर करे :-