आवारा पशु को बचाने में डंपर-ट्रेलर की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

जहाजपुर-नेशनल हाईवे 148D कोटा रोड पर शक्करगढ़ चौराहे के नजदीक देर रात डंपर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर अचानक आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग भड़क उठी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची। जहाजपुर पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एसआई देवराज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड