धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाला चित्तौड़गढ़ एसपी का पदभार, अवैध गतिविधियों पर सख्ती के दिए संकेत

खबर को शेयर करे :-

बोले — कानून व्यवस्था मजबूत करना और एनडीपीएस मामलों पर कार्रवाई रहेगी प्राथमिकता

चित्तौड़गढ़ (गोपाल चतुर्वेदी) । भीलवाड़ा से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से एनडीपीएस मामलों, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना है, जबकि अपराधियों में कानून का भय कायम रखना भी जरूरी है। पुलिस विभाग जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगा।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल, डीवाईएसपी यातायात शिव प्रकाश टेलर सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

धर्मेंद्र यादव के चित्तौड़गढ़ में पदभार संभालने के बाद जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों में नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड