जहाजपुर में संपन्न हुए माहेश्वरी समाज के चुनाव, नई कार्यकारिणी का गठन
शाहपुरा (भीलवाड़ा) राजेन्द्र खटीक।
जहाजपुर स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में माहेश्वरी समाज तहसील सभा के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में कमल कुमार बांगड़ को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुरेंद्र कुमार मूंदड़ा का मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के विभिन्न पदों पर भी प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया। जिला प्रतिनिधि पद पर जहाजपुर से रामकिशन मालू और कृष्ण गोपाल आगाल को चुना गया। वहीं द्वारका प्रसाद जागेटिया (उलेला), राधेश्याम नुवाल (इटुंडा), देवेंद्र कुमार बसेर (पीपलुंद) और भगवान स्वरूप मंडोवरा (शक्करगढ़) को भी प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल बांगड़ ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बालमुकंद नामधारणी को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मूंदड़ा को मंत्री, रामेश्वर बसेर को कोषाध्यक्ष, देवकीनंदन बांगड़ को संगठन मंत्री तथा बालकिशन चांडक को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमल बांगड़ ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिलाया।
