महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा स्थित हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के महामंडलेश्वर पद के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक एवं सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन को विशेष रूप से गौ-सेवा को समर्पित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी हंसराम उदासीन से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर निराश्रित गौवंश के लिए पानी की टंकियों का वितरण किया गया तथा गौमाता को तरबूज का भोग लगाया गया, जिससे सेवा कार्य को नई दिशा मिली।

लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रवींद्र जाजू ने अपने संबोधन में कहा कि आश्रम धार्मिक चेतना के साथ-साथ समाज सेवा और जीव दया के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य कर रहा है।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गौवंश के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु टंकियों का वितरण किया गया, ताकि पशुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े। वहीं, गौमाता को तरबूज का भोग लगाकर भक्तों ने सेवा एवं करुणा का संदेश दिया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि “पद की सार्थकता सेवा में ही निहित है। पिछले 10 वर्षों में सनातन धर्म एवं जीव मात्र की सेवा का जो संकल्प लिया गया, वह निरंतर जारी रहेगा।

”उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल 2016 को सिंहस्थ कुंभ के दौरान उज्जैन में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन द्वारा स्वामी हंसराम उदासीन को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई थी। उनके मार्गदर्शन में समाज में धर्म, संस्कार और सेवा की भावना को निरंतर मजबूती मिली है।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संत राजाराम, संत गोविन्द राम, ब्रह्मचारी मिहिर, चाँदमल सोमानी, हीरालाल गुरनानी, वीरुमल पुरसानी, हेमंत वच्छानी, अम्बालाल नानकानी, ईश्वर आसनानी, हेमन दास भोजवानी, मनीष सबदानी, पुरुषोत्तम परियानी, पल्लवी वच्छानी, लालचंद नथरानी, कन्नू जगत्यानी, अशोक मूंदड़ा, परमानन्द गुरनानी, छीतरमल गेंगट, चितवान व्यास, विमल जैन, रामानुज सारस्वत, एडवोकेट दीपक खूबवानी, हेमेंद्र सिंह उपरेड़ा, गौतम शर्मा, हरीश राजवानी, रोशन मेघवंशी, हरीश हिंदुस्तानी, किशोर कृपलानी, जगदीश डीडवानिया, मुरलीधर कोली, गोपाल नानकानी, रमन शर्मा, किशोर लखवानी, कमल वेशनानी, वासुदेव मोतियानी, महावीर गेंगट, बिलेश्वर डाड, नरेंद्र रामचंदानी, कैलाश सोनी, लक्ष्मण लालवानी, गौरव जीनगर, गौभक्त राम लखन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने स्वामी जी को उनके सफल 10 वर्षीय कार्यकाल की बधाई देते हुए माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

खबर को शेयर करे :-