गंगापुर के नए उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर का अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत

खबर को शेयर करे :-

कार्यभार ग्रहण करने पर साफा एवं माला पहनाकर किया अभिनंदन

शाहपुरा (भीलवाड़ा) -राजेन्द्र खटीक।
गंगापुर उपखंड कार्यालय में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी एवं 2024 आरएएस बैच के प्रशासनिक अधिकारी विवेक गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने पर गंगापुर अल्पसंख्यक मोर्चा के सह संयोजक अकरम सिंधी (टाइगर) एवं सदस्यों ने कार्यालय पहुंचकर साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों ने इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और आवश्यक कार्यों को लेकर उपखंड अधिकारी को अवगत कराया। सह संयोजक अकरम सिंधी ने प्रशासन से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर लकी अग्रवाल, गोविंद सोनी, चिन्मय माली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड